← Review Queue
News Editor
News ID #94 · Status: publish
🔗 Original Source खोलें
Headline
State
Station / City
Reporter / Source
News Body
वस्त्र मंत्रालय 'स्वच्छता ही सेवा'- 2026 अभियान मना रहा है। यह दैनिक जीवन में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है। यह अभियान वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों में मनाया जा रहा है। वस्त्र मंत्रालय ने अपने सभी विभागों और कमरों में गहन सफाई अभियान चलाया। जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (जेसीआई) स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जेसीआई के मुख्यालय में "स्वच्छता शपथ समारोह" का आयोजन किया गया। भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) के कर्मचारियों ने विभिन्न पहल की हैं और पूरे भारत में स्वच्छता से संबंधित कई गतिविधियों में प्रमुखता से भाग लिया है। इस तरह स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के उद्देश्यों में योगदान दिया जा रहा है और स्वच्छता, साफ-सफाई तथा पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जेसीआई के विभिन्न कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें 400 से अधिक कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया। इन पहलों का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था, साथ ही कर्मचारियों को अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता की अच्छी आदतों को अपनाने और बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना था। “स्वच्छ पाठशाला – स्वच्छता के लिए युवा” विषय के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों के लिए कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना और उन्हें स्वच्छता के सक्रिय दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना था। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के तहत, पार्कों और उद्यानों में विशेष सफाई अभियान चलाए गए। सार्वजनिक स्थानों की समग्र स्वच्छता, साफ-सफाई और सौंदर्य को बेहतर बनाने के लिए सफाई और रखरखाव गतिविधियां की गईं। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों ने पास के एक सार्वजनिक पार्क में चलाए गए सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें झाड़ू लगाना, कूड़ा, सूखे पत्ते और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण, पृथक्करण और उचित निपटान शामिल था। इस पहल से स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक स्वास्थ्यवर्धक सार्वजनिक वातावरण बनाने में योगदान मिला। सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शोरूम के वीआईपी हॉल को गमलों और हरियाली की व्यवस्था आदि के माध्यम से सजाना और सुंदर बनाना। क्षतिग्रस्त/नष्ट किए गए लकड़ी के रैक, काउंटर, बोर्ड आदि को शोरूम से हटाकर परिसर के बाहर एक स्थान पर रखा गया है ताकि जल्द ही ई-नीलामी के माध्यम से उनका निपटान किया जा सके। राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी) स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत, राष्ट्रीय जूट बोर्ड ने सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने और स्वच्छता तथा साफ-सफाई के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए एक सेल्फी और सोशल मीडिया प्रचार गतिविधि का आयोजन किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता से संबंधित निर्धारित स्थानों और कार्यालय में सेल्फी और तस्वीरें लेकर तथा उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करके उत्साहपूर्वक इस गतिविधि में भाग लिया। इस पहल का मकसद स्वच्छता का संदेश ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। स्वच्छता ही सेवा से संबंधित पहले की गई सभी गतिविधियों को एनजेबी के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था। राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी) नोएडा स्थित राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी) में 17 सितंबर 2026 को कार्यालय परिसर में निगम के सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वच्छता ही सेवा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को भी जारी किए गए। नोडल अधिकारी ने स्वच्छता पर व्याख्यान दिया और कहा कि स्वच्छता की शुरुआत सबसे पहले स्वयं से होनी चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। 22 सितंबर 2026 को नोएडा स्थित एनएचडीसी मुख्यालय के कार्यालय परिसर की सफाई की गई। निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी स्वच्छता ही सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। *** पीके/केसी/आरटी/एके/एमपी
💾 Save Review
✓ Publish
✕ Reject