← Review Queue
News Editor
News ID #82 · Status: publish
🔗 Original Source खोलें
Headline
State
Station / City
Reporter / Source
News Body
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने आज विश्व गैंडा दिवस 2026 के अवसर पर जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य गैंडा संरक्षण को बढ़ावा देना और वन्यजीव व जैव विविधता संरक्षण में जनता तथा स्कूलों की भागीदारी को मजबूत करना था। अपने स्कूल आउटरीच पहल के तहत चिड़ियाघर ने इको-क्लब के प्रभारी शिक्षकों के लिए अपना पहला ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दिल्ली के 12 स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। निदेशक (एनज़ेडपी) ने शिक्षकों के साथ बातचीत की और पर्यावरण शिक्षा व संरक्षण जागरूकता के लिए चिड़ियाघर और स्कूलों के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम ने शिक्षकों को चिड़ियाघर की पर्यावरण शिक्षा पहलों, प्रकृति-आधारित शैक्षणिक गतिविधियों, नागरिक विज्ञान पहलों और अन्य आउटरीच कार्यक्रमों से अवगत कराया। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण पर्यावरण दिवसों और अन्य प्रासंगिक अवसरों पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं, जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में स्कूलों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। इसके बाद चिड़ियाघर के निकास द्वार पर आगंतुकों के लिए एक चित्र गतिविधि और जन जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने आगंतुकों से बातचीत की और गैंडों, उनके पारिस्थितिक महत्व, संरक्षण स्थिति और जंगली गैंडों की आबादी के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षकों और आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गैंडों के संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। गैंडा बाड़ों (एंक्लोजर) पर गैंडों के विषय में एक विशेष 'कीपर्स टॉक' (देखभालकर्ताओं की वार्ता) का भी आयोजन किया गया। चिड़ियाघर के देखभाल कर्ताओं ने आगंतुकों से बातचीत की और राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में गैंडों के व्यवहार, खान-पान की आदतों, दैनिक देखभाल और वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली के संग्रह में 'अंजुहा' नाम की एक वयस्क मादा गैंडा है। *** पीके/केसी/आरटी/पीएस
💾 Save Review
✓ Publish
✕ Reject