← Review Queue
News Editor
News ID #104 · Status: publish
🔗 Original Source खोलें
Headline
State
Station / City
Reporter / Source
News Body
कॉर्पोरेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली लोकसभा के सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज पूर्वी दिल्ली में दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे (एनएच-709बी) पर गीता कॉलोनी/गांधी नगर (किमी 5+100) और रमेश पार्क, लक्ष्मी नगर (किमी 2+800) में दो फुट-ओवर ब्रिज (एफओबी) की आधारशिला रखी। इस अवसर पर गांधी नगर के विधायक और ट्रांस यमुना विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली; लक्ष्मी नगर के विधायक और दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री अभय वर्मा; कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल; स्थानीय पार्षद और क्षेत्र के प्रमुख नागरिक उपस्थित थे। श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आधुनिक, नागरिक-केंद्रित बुनियादी ढांचे के विजन को दर्शाती है, जिससे जीवन की सुगमता और सुरक्षित आवागमन में प्रत्यक्ष सुधार होता है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में भारत में आधुनिक एक्सप्रेसवे, उच्च क्षमता वाले सड़क गलियारों और जन सुरक्षा पहलों का त्वरित विकास हुआ है। श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और दैनिक आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है। यह प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और स्थानीय आवागमन मार्गों को जोड़ता है, जिससे पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचा विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। इन फुट-ओवर ब्रिज पर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित, समर्पित और सुविधाजनक क्रॉसिंग बनेगी। साथ ही, पैदल यात्रियों और वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका कम होगी और वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। लिफ्ट से वरिष्ठ नागरिकों, चलने-फिरने में कठिनाई वाले व्यक्तियों, छात्रों, श्रमिकों और अन्य पैदल यात्रियों के लिए भी पहुंच सुगम हो जाएगी। दो फुट-ओवर ब्रिज के अलावा, भजनपुरा, गढ़ी मेंडू के पास किलोमीटर 10+800 पर एक और फुट-ओवर ब्रिज को मंजूरी दी गई है। तीनों फुट-ओवर ब्रिज की कुल लागत 12.8 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड के एलिवेटेड हिस्से के नीचे पार्किंग सुविधाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया है और दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे (एनएच-709बी, चरण-1) के दिल्ली खंड के लिए व्यापक सौंदर्यीकरण योजना प्रगति पर है। इन पहलों से एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे की जगह का बेहतर उपयोग हो सकेगा, पार्किंग प्रबंधन में सुधार होगा और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, शौचालय और अन्य सुविधाओं जैसी सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे यातायात भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी और कॉरिडोर की समग्र सुंदरता बढ़ेगी, जिससे निवासियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को लाभ होगा। श्री मल्होत्रा ने यह भी बताया कि दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून राजमार्ग के दिल्ली खंड के एलिवेटेड हिस्से पर सौर पैनल लगाए जा रहे हैं। इस पहल से राजमार्ग संबंधी आवश्यकताओं के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और सतत विकास एवं 2070 तक नेट ज़ीरो के लक्ष्य के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि गीता कॉलोनी, गांधी नगर और लक्ष्मी नगर में सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग से लेकर भजनपुरा, गढ़ी मेंडू के पास आगामी सुविधा और एलिवेटेड हाईवे के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण तक, ये पहल पूर्वी दिल्ली की व्यावहारिक बुनियादी ढांचागत आवश्यकताओं को पूरा करने और विकसित भारत@2047 के विजन को साकार करने, नागरिक-केंद्रित परिणामों में बदलने के लिए एक केंद्रित प्रयास का प्रतिनिधित्व करती हैं। *** पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके
💾 Save Review
✓ Publish
✕ Reject