← Review Queue
News Editor
News ID #103 · Status: publish
🔗 Original Source खोलें
Headline
State
Station / City
Reporter / Source
News Body
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड को लेकर यह सोचने के बजाय कि “इससे क्या ही हो जाएगा”, इसके महत्व को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्ड बड़े संकट के समय व्यक्ति और उसके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया जाता है तथा प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे तथा स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करें। “आयुष्मान कार्ड ही तो है, इससे क्या ही हो जाएगा...” - अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो एक बार फिर सोचिए। यह कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है।✅ स्वास्थ्य सुरक्षा: हर पात्र परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच।✅ बड़ा लाभ: प्रति परिवार… pic.twitter.com/JfwGWUuO0A— Annpurna Devi (@Annapurna4BJP) September 23, 2026 *** RC/PC
💾 Save Review
✓ Publish
✕ Reject