प्रधानमंत्री ने श्री पेजावर अधोक्षज मठ, उडुपी, कर्नाटक के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से मुलाकात की
Reporter: PIB Hindi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भक्ति, ज्ञान और सेवा से भरा उनका जीवन अनगिनत लोगों को प्रेरित करता रहता है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शुरू की जा रही विभिन्न पहल उनके महान आदर्शों को और आगे बढ़ाएंगी।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया:
"उडुपी के श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया। भक्ति, ज्ञान और सेवा से भरा उनका जीवन अनगिनत लोगों को प्रेरित करता रहता है। उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शुरू की जा रही विभिन्न पहल उनके महान आदर्शों को और आगे बढ़ाएंगी।"
Met Sri Sri Vishwaprasanna Tirtha Swamiji of Sri Pejavara Adhokshaja Matha, Udupi, along with other dignitaries. Unveiled the logo of the Birth Centenary Celebrations of Padma Vibhushan Yatikula Chakravarti Sri Vishwesha Tirtha Swamiji. His life of devotion, learning and… pic.twitter.com/an2ExoXDcM— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/एमपी