सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन कर विद्यार्थी बनें जिम्मेदार नागरिक : कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन कर विद्यार्थी बनें जिम्मेदार नागरिक : कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह
-राजकीय महाविद्यालय पलवल में सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
-विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट व यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ
-बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
Posted On:
24 Sep 2026 7:32PM
पलवल, 24 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय पलवल में प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के निर्देशानुसार सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह ने किया। इस अवसर पर पलवल यातायात पुलिस के अधिकारी एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह ने पलवल यातायात पुलिस के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है और सडक़ पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने संदेश दिया कि जीवन में देर भली, पर लापरवाही नहीं।यातायात नियमों की दी महत्वपूर्ण जानकारीकार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पलवल यातायात पुलिस के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल राकेश तथा उनके सहायक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से ओवरटेक करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।विद्यार्थियों एवं स्टाफ को दिलाई सडक़ सुरक्षा की शपथकार्यक्रम के अंत में सडक़ सुरक्षा प्रकोष्ठ के संचालक राजू ने महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने तथा सडक़ पर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संकल्प लिया।बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूकमहाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में पीएम केयर स्पॉन्सरशिप योजना एवं पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडवोकेट मंजूर अहमद ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों, शोषण एवं दुव्र्यवहार से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय की ओर से पीएम केयर स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना के तहत अनाथ, बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के अंत में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी संयोजक राजू ने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह, अनिल चौहान, यूथ रेडक्रॉस सोसायटी संयोजक राजू, शेर सिंह, डॉ. संजीव कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।फोटो परिचय--47,48,49--।000
*****
(Release ID: 7244)