सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी दुधौला में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित -394 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, महिलाओं एवं बच्चों को मिली विशेष स्वास्थ्य सेवाएं -एनीमिया, हाइपरटेंशन व डायबिटीज की जांच के साथ किया गया टीकाकरण टीकाकरण और दिया गया स्वास्थ्य परामर्श -नशा मुक्ति एवं निरोगी अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक Posted On: 24 Sep 2026 7:35PM पलवल, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान’ के तहत उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुधौला में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्वराज भाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की मार्केट। स्वास्थ्य शिविर में कुल 394 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 117 पुरुष और 277 महिलाएं शामिल रहीं।शिविर के दौरान महिला स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 53 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई तथा 6 हाई रिस्क गर्भावस्थाओं की पहचान की गई। परिवार नियोजन के संबंध में 41 लाभार्थियों को परामर्श दिया गया। पोषण एवं एनीमिया जांच के तहत 173 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 3 गर्भवती महिलाएं एनीमिक पाई गईं। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आरबीएसके के तहत स्क्रीनिंग की गई तथा 62 स्वास्थ्य जागरूकता वार्ताएं आयोजित की गईं। दो बच्चों का टीकाकरण किया गया और पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।गैर-संचारी रोगों की जांच के तहत हाइपरटेंशन के लिए 106 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 46 मामले पाए गए, जबकि 106 लोगों की डायबिटीज जांच में 60 मामले सामने आए। ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत 10 लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। दंत स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 25 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 6 स्कूली बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। दिव्यांगजनों के लिए पंजीकरण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।‘निरोगी अभियान’ के तहत शिविर में 40 एबीएचए आईडी, चिरायु कार्ड तथा 4 आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, नियमित जांच, संतुलित पोषण, टीकाकरण तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।फोटो परिचय--50,51--।000   *****   (Release ID: 7242)