*28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल : एलडीएम विनोद कुमार बजाज*
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
*28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल : एलडीएम विनोद कुमार बजाज*
Posted On:
24 Sep 2026 5:18PM
*28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल : एलडीएम विनोद कुमार बजाज**लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकता है बैंकिंग कामकाज*गुरुग्राम, 24 सितंबर।बैंक कर्मचारी यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।गुरुग्राम जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) विनोद कुमार बजाज ने बताया कि 26 सितंबर को चतुर्थ शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण लगातार पांच दिनों 26 से 30 सितंबर तक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में बैंक ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक पूरा कर लें। हड़ताल का प्रभाव मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर पड़ने की बात कही गई है। वहीं, निजी क्षेत्र के बैंक और सहकारी बैंक सामान्य रूप से कार्य कर सकते हैं।*डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध*एलडीएम विनोद कुमार बजाज ने कहा कि बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने के बावजूद एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, नेफ्ट और आरटीजीएस जैसी डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि किसी विशेष सेवा की उपलब्धता या तकनीकी व्यवधान बैंक-दर-बैंक अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहक हड़ताल से पहले आवश्यक नकद निकासी, चेक संबंधी कार्य, दस्तावेज जमा करने और अन्य जरूरी शाखा - आधारित बैंकिंग कार्य निपटा लें। इसके अलावा ईएमआई, एसआईपी, ऋण की किस्तों और अन्य नियमित भुगतानों के लिए खातों में पर्याप्त राशि बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि निर्धारित तिथि पर भुगतान प्रभावित न हो।0000
*****
(Release ID: 7201)