जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर :- उपायुक्त सतबीर सिंह नागरिक अपने उपमंडल स्तर पर भी रख सकते है अपनी समस्याएं Posted On: 24 Sep 2026 5:03PM रोहतक, 24 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। संबंधित नागरिक अपने उपमंडल पर आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अपनी समस्या रख सकते है, जिसका समयबद्ध उचित निपटारा करवाया जायेगा।सतबीर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के दृष्टिगत नागरिकों की हर विभाग से संबंधित प्रत्येक समस्या का एक छत के नीचे समयबद्ध यथासंभव निपटारा करवाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए है कि वे समाधान शिविर सहित अन्य सभी शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से सही निपटारा करें।उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन नागरिकों की हर समस्या का यथाशीघ्र निपटारा करने के लिए कृतसंकल्प है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गए है कि वे नागरिकों की समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें तथा उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। नागरिकों की संतुष्टि के उपरांत ही शिकायतों का स्थायी समाधान किया जाता है।बॉक्स :-जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यलायों पर नागरिकों की सुनी गई समस्याएं :-जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों संपला तथा महम में समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करने के निर्देश दिये गये। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये।इस अवसर पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, परिवहन विभाग के परिवहन प्रबंधक जयवीर सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी नवदीप खत्री, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी, भाजपा के प्रतिनिधि सतीश चौधरी एवं डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।   *****   (Release ID: 7194)