Agriculture and farmer welfare धान की फसल को बेचने में किसानों को नहीं आएगी कोई दिक्कत : राजेश कुमार सोनी -एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने मंडी धर्मशाला में धान की खरीद को लेकर बैठक को किया संबोधित Posted On: 24 Sep 2026 4:42PM लाडवा, 24 सितंबर। एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि किसानों को मंडियों में धान की फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों और खरीद केन्द्रों के मुख्य प्रवेश, निकासी द्वार पर सी.सी.टी.वी. कैमरे व तुलाई धर्मकांटे की व्यवस्था की जाए। मण्डियों व खरीद केन्द्रों में आवश्यक सड़क, फड, रिपेयर तथा पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।एसडीएम राजेश कुमार सोनी वीरवार को अनाज मंडी धर्मशाला में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन डा. गणेश दत्त, मंडी प्रधान राजीव आर्य, कमेटी सचिव संत कुमार सहित मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन 2026-27 में धान का खरीद कार्य के दौरान मंडियों में तैयारियों को किया जा रहा है। इन मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि सीजन में मंडी और खरीद केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानी, बिजली, शौचालय, पार्किंग तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही राजकीय खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे जाने वाले धान फसल की सफाई के लिए द्वारा पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रॉनिक तुलाई कांटे, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, पोलीथिन कवर व क्रेटस की उचित व्यवस्था की जाए।उन्होंने कहा कि किसानों से ई-खरीद के माध्यम से ऑनलाइन धान खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में कंप्यूटर तथा कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए। उपमंडल की सभी खरीद एजेंसियों तथा सचिव मार्केट कमेटी के कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में नमी मापक यंत्रक की उपलब्धता व धान खरीद से सम्बधित बैनर हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में सरकार की धान खरीद की हिदायतों को लगाया जाए।एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि मण्डियों व खरीद केंद्रों में धान खरीद के लिए पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति तथा स्टाफ द्वारा नियमानुसार पी.आर.-1 व एच. रजिस्टर में फसल का दैनिक आधार पर रिकॉर्ड रखा जाए। राजकीय खरीद एजेंसियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में बारदाना व स्टॉक आर्टिकल्ज की व्यवस्था हो। इसके साथ ही खरीद एजेंसियों द्वारा धान खरीद से संबंधित श्रम व दुलाई तथा परिवहन कार्यो की समुचित प्रबंध की व्यवस्था होनी चाहिए।   *****   (Release ID: 7188)