हर पात्र व्यक्ति को तत्काल मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : डीसी
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Right to Service
हर पात्र व्यक्ति को तत्काल मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं
Posted On:
24 Sep 2026 3:53PM
झज्जर, 24 सितंबर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र नागरिकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही।डीसी वर्षा खांगवाल ने समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत से संबंधित विभाग के अधिकारी से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और जहां संभव हुआ, वहां मौके पर ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को केवल सुनना नहीं, बल्कि उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करें और जिन मामलों का समाधान किसी अन्य विभाग से संबंधित है, उनमें आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए।अंत्योदय की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही सरकार डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ समय पर पहुंचे। जिला प्रशासन इसी उद्देश्य को लेकर जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान अधिक सरल और त्वरित तरीके से किया जा सकता है।जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारीडीसी ने जनसुनवाई करते हुए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। जिन शिकायतों का समाधान लंबित है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सजग है और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा लंबित मामलों को भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।यह रहे मौजूदइस अवसर पर एडीसी जगनिवास, जिला परिषद के सीईओ मनीष कुमार फौगाट,एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।-------फोटो कैप्शन : झज्जर में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते डीसी वर्षा खांगवाल।----------------
*****
(Release ID: 7180)