नशा मुक्ति अभियान के तहत पूंडरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
नशा मुक्ति अभियान के तहत पूंडरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Posted On:
24 Sep 2026 4:15PM
पूंडरी, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत वीरवार को इंडोर-आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में जागरूकता कार्यक्रम एवं मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें खिलाडि़यों एवं युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन बबली गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही हमारा सबसे अच्छा मित्र है, जो जीवन के अंत तक हमारा साथ देता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को नशे से बचाकर रखना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर राकेश गोस्वामी, समाजसेवी अमर सिंह, हरियाणा पुलिस के एएसआई बलिंद्र सिंह, बिजली बोर्ड के जेई घनश्याम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सन्नी सिकंदर खेड़ी, पार्षद नसीब, फुटबॉल कोच देवेंद्र, नीरज गोलन, फुटबॉल कोच राजीव गोलन, पीटीआई दर्शन सिंह, वॉलीबॉल कोच कर्मवीर गोलन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाडि़यों से संवाद किया।
*****
(Release ID: 7177)