सेवा संकल्प अभियान के तहत सीवन में सेवा सेतु कैंप हुआ आयोजित, आमजन ने उठाया लाभ
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीवन में सेवा सेतु कैंप हुआ आयोजित, आमजन ने उठाया लाभ
नगर पालिका चेयरपर्सन हेमलता ने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का किया निरीक्षण
Posted On:
24 Sep 2026 4:17PM
सीवन, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सीवन में सेवा सेतु कैंप व अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका चेयरपर्सन हेमलता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा विभागीय सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस शिविर का आमजन काफी लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर बीडीपीओ विवेक, नगर पालिका सचिव दीपक, चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप सैनी, एसईपीओ सोनू, मंडल अध्यक्ष प्रवीण रसूलपुर, रवि सैनी, वार्ड पार्षद विकास शर्मा, मौसम सैनी, रामदास, संगीता, निधि मोहन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
*****
(Release ID: 7178)