चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में रिक्त सीटों पर ले सकते हैं प्रवेश 30 सितंबर तक :- प्रो. भरतवाल
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में रिक्त सीटों पर ले सकते हैं प्रवेश 30 सितंबर तक :- प्रो. भरतवाल
Posted On:
23 Sep 2026 5:31PM
रोहतक, 23 सितंबर। क्षेत्र की प्रमुख शिक्षण संस्था चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रेम नगर, भिवानी प्रशासन ने छात्रों की बढ़ती मांग और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा देरी से जारी किए गए परीक्षा परिणामों के मद्देनजर पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में रिक्त सीटों पर दखिलों के लिए 30 सितंबर तक तिथि तय की है।उपरोक्त जानकारी डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल व एडमिशन कोओर्डिनेटर प्रो. सुरेद्र कौशिक ने दी है। उन्होंने बताया कि पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की कक्षाएं विकएंड (सप्ताहांत) शनिवार व रविवार को संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, ड्रोन प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, जर्मन भाषा में डिप्लोमा, फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा, अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (हिंदी/अंग्रेजी), परर्फाेमिंग एवं विजुअल आर्टस डिप्लोमा (संगीत), परर्फाेमिंग एवं विजुअल आर्टस डिप्लोमा (नृत्य), परर्फाेमिंग एवं विजुअल आर्टस डिप्लोमा (रंगमंच), पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीसीए), साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक में डिप्लोमा, सोशल वर्क में पीजी डिप्लोमा, फैशन डिजाइनिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, मानवाधिकार में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में रिक्त सीटें अभी उपलब्ध हैं।विश्वविद्यालय द्वारा सभी कोर्सेज मार्केट एवं इंडस्ट्री में रोजगार की डिमांड के मुताबिक प्रारंभ किए गए हैं। अब यूनिवर्सिटी के साथ साथ किसी भी कॉलेज में डिग्री कोर्स में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय डिप्लोमा कोर्स करने का बेहतर एवं सुअवसर प्रदान करने वाला प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जिसमें अब विद्यार्थी एक साथ दो कोर्स कर समय की बचत के साथ अपनी कार्य कुशलता, शैक्षणिक योग्यता एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का दोहरा अवसर प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रोफेशनल तथा कोई भी योग्य अभ्यार्थी इन डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपने कार्य कुशलता के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस फैसले की संपूर्ण शिक्षा जगत में प्रशंसा हो रही है। पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी कोर्सेज में रिक्त सीटों के दाखिलों की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस दौरान इच्छुक अभ्यार्थी संबंधित विभागों अथवा विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कॉलेज में संपर्क कर सकतें हैं। रिक्त सीटों पर चयनित छात्रों की सूचि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे संबंधित विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। सफल छात्रों को उसी दिन रजिस्ट्रेशन फीस व कोर्स फीस जमा करवानी होगी।
*****
(Release ID: 7098)