सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को डा. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन : उपायुक्त -स्वस्थ एवं पात्र नागरिक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर Posted On: 23 Sep 2026 5:33PM पलवल, 23 सितंबर। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से पलवल जिला में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान महादान है, जिसमें प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को सहभागिता करनी चाहिए।इन स्थानों पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविरउपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 24 सितंबर को डा. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल, 25 सितंबर को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन असोटी, 26 सितंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल तथा 1 अक्टूबर 2026 को आईटीआई पलवल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी रक्तदान शिविरों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।रक्तदान के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूकउपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान आयोजित किए जा रहे इन रक्तदान शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्वास्थ्य विभाग और रेड क्रॉस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति आगे आकर रक्तदान करें तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता में अपना योगदान दें।000   *****   (Release ID: 7106)