‘सेवा संकल्प अभियान’ के मॉड्यूल ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Ayush
‘सेवा संकल्प अभियान’ के मॉड्यूल ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक
-ग्राम बघौला में जिला आयुष विभाग द्वारा किया गया 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का सफल आयोजन
-आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ जीवन शैली की ओर बढ़ने का किया आह्वान
-चिकित्सा शिविर में 428 लोगों को वितरित की गई आयुर्वेदिक औषधियां
-योग, नशा मुक्ति एवं ऋतुचर्या संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित
Posted On:
23 Sep 2026 5:35PM
पलवल, 23 सितंबर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत महानिदेशक आयुष विभाग, हरियाणा संजीव वर्मा के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग पलवल द्वारा गांव बघौला में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मास्टर तुलाराम रहे। भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. हमीदुल्लाह ने कहा कि आयुर्वेद एवं योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। आज के व्यस्त, भागदौड़ एवं तनावपूर्ण जीवन में आयुर्वेद और योग लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। मुख्य अतिथि मास्टर तुलाराम ने कहा कि आयुर्वेद हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। आज विश्वभर में लोग मोटे अनाज एवं जैविक कृषि उत्पादों को अपनी जीवनशैली में शामिल कर रहे हैं।डा. इरफान ने बताया कि 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ है। इसी क्रम में आयुष विभाग पलवल द्वारा एक दिन पूर्व आयुर्वेद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डा. उर्वशी गुप्ता ने स्त्री रोगों, डा. महेंद्र कुमार ने एनीमिया तथा डा. हेमंत कुमार ने ‘आहार ही औषधि’ विषय पर व्याख्यान दिए।राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पृथ्वी एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। डा. आशु एवं डा. राजकुमार ने औषधीय महत्व वाली आयुर्वेदिक औषधियों की प्रदर्शनी लगाई। डॉ. विजय कुमार एवं डा. सुनील सवाना ने नशा मुक्ति के संबंध में लोगों को काउंसलिंग एवं परामर्श दिया।डा. प्रशांत वशिष्ठ, डा. हेमंत कुमार, डा. यश बत्रा, डा. सौरव खूटेला, डा. सोनिया, डा. शहनाज एवं डा. सुमात्रा ने ग्रामीणों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया तथा ऋतु के अनुसार आहार-विहार अपनाने के लिए जागरूक किया। चिकित्सा शिविर में कुल 428 लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। दवा वितरण में अमित कुमार, आसिफ अली, आबिद अली, उमर मोहम्मद, नदीम, विनोद, ओमवीर, महेश, राहुल एवं सतीश कुमार ने सहयोग दिया।आयुष योग सहायकों डा. योगेंद्र सिंह, पवन वशिष्ठ, कृष्ण भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, ज्ञान चंद, जितेंद्र, सतीश कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, नेहा रानी, नेहा कौशिक एवं संयोगिता ने ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. हमीदुल्लाह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण गोयल, डा. उर्वशी गुप्ता, सेवानिवृत्त एसडीओ बाबूराम, मास्टर हुकुमचंद, कालूराम, डा. प्रियंका रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 7105)