सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का पलवल में किया जाएगा भव्य स्वागत : अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद -28 सितंबर को पलवल पहुंचेगी बाइक यात्रा, गांंव चांदहट में कबड्डी व चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित -सिहोल में होगा रात्रि पड़ाव, 29 सितंबर को पलवल में पौधारोपण कार्यक्रम के बाद उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी बाइक यात्रा -सेवा, खेल, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी बाइक यात्रा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है महीने भर का सेवा संकल्प अभियान Posted On: 23 Sep 2026 5:42PM पलवल, 23 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे महीने भर के सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा निर्धारित रूट नंबर-7 के तहत 28 सितंबर को जिला गुरुग्राम के सोहना से होते हुए पलवल पहुंचेगी। बाइक यात्रा के पलवल आगमन को लेकर विभिन्न सेवा, खेल, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का पलवल में भव्य स्वागत किया जाएगा।अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि सोहना से होते हुए बाइक यात्रा पलवल जिला की ओर रवाना होगी। पलवल जिला में प्रवेश के पश्चात गांंव चांदहट में शाम 4:30 बजे कबड्डी खेल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को खेलों से जोडऩे और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। इसके उपरांत शाम 6:30 बजे चांदहट में चौपाल कार्यक्रम आयोजित होगा। चौपाल के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रमों के उपरांत यात्रा का पलवल में भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद गांंव सिहोल पलवल में बाइक यात्रा का रात्रि पड़ाव होगा।29 सितंबर को पलवल में होगा पौधारोपण कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि बाइक यात्रा के दूसरे दिन 29 सितंबर को सुबह 9 बजे पर्यावरण सेवा एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे बाइक यात्रा को उत्तर प्रदेश बॉर्डर की ओर विदाई दी जाएगी। हरियाणा से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर अग्रसर होगी।सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित यह बाइक यात्रा सेवा, सामाजिक सरोकार, खेल, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी का संदेश लेकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजर रही है। पलवल जिला में यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।000   *****   (Release ID: 7099)