हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
-जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को किया नमन
Posted On:
23 Sep 2026 9:04PM
पलवल, 23 सितंबर। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग पलवल द्वारा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड डा. जयेंन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन व जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग पलवल के कल्याण अधिकारी कर्नल देवेंद्र सिंह ढाका की देख रेख में पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक को फूलों से सजाया गया तथा दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों की शहादत को नमन किया गया व उनके सम्मान में अमर शहीदों के लिए नारे भी लगाए गए। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के बलिदान को स्मरण किया।युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानितइस अवसर पर जिले की युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं युद्ध वीरांगनाओं ने वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम में कल्याण व्यवस्थापक इंद्रजीत, हवलदार गिरीश कुमार एवं समस्त स्टॉफ, सेवानिवृत्त कर्नल लेखराम सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं युद्ध वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोतकार्यक्रम में कल्याण व्यवस्थापक इंद्रजीत ने कहा कि देश की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीदों की वीरता और त्याग को याद करना तथा उनकी गौरवपूर्ण विरासत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।बॉक्स:-शहीदी दिवस के अवसर पर गांव रूपड़ाका में शहीदों को किया नमन, शहीद मीनार पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों की शहादत को किया यादशहीदी दिवस के अवसर पर गांव रूपड़ाका में स्थित शहीद मीनार पर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सन 1857 के संग्राम में इस क्षेत्र के वीरों ने राष्ट्रप्रेम की भावना से देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। वीर शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर मौलवी अनवर, जानू सरपंच, वकील शेर मोहम्मद, याकूब प्रधान, सिराजू ठेकेदार, मास्टर इकबाल, मास्टर जस्सू, मास्टर हाजी नजीर तथा जानू मखमूल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।000
*****
(Release ID: 7122)