'सेवा संकल्प अभियान' ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत अगवानपुर में चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Urban Local Bodies
'सेवा संकल्प अभियान' ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत अगवानपुर में चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
- जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई अभियान आयोजित
- जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी
Posted On:
23 Sep 2026 9:07PM
पलवल, 23 सितंबर।‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नगर परिषद पलवल के सहयोग से बृहस्पतिवार को अगवानपुर, वार्ड नंबर-1, पलवल में जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई अभियान आयोजित किया गया। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ऐसे अभियानों को प्रभावी बनाकर जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखा जा सकता है।सफाई अभियान के दौरान स्थानीय जल स्रोतों एवं उनके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई करवाई गई। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान करते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने में सहयोग दिया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।सफाई अभियान के दौरान नागरिकों को जल की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए पानी की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। लोगों को दैनिक जीवन में पानी का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने और जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।000
*****
(Release ID: 7121)