*सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को त्रिमूर्ति धर्मशाला, सेक्टर-4 प्रेम नगर बल्लभगढ़ में लगेगा बहुविभागीय जनकल्याण शिविर*
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
*सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को त्रिमूर्ति धर्मशाला, सेक्टर-4 प्रेम नगर बल्लभगढ़ में लगेगा बहुविभागीय जनकल्याण शिविर*
*26 सरकारी विभाग एक ही स्थान पर पहुंचकर आमजन को देंगे योजनाओं की जानकारी, मौके पर लिए जाएंगे आवेदन*
Posted On:
23 Sep 2026 9:08PM
*फरीदाबाद, 23 सितंबर।*हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध करवाने तथा लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को त्रिमूर्ति धर्मशाला, सेक्टर-4, प्रेम नगर, बल्लभगढ़ में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस शिविर में जिले के 26 सरकारी विभागों द्वारा सहभागिता की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को उपलब्ध करवाएंगे। शिविर में पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी तथा जहां संभव होगा, वहीं मौके पर ही पात्र लोगों के आवेदन करवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।इस पहल का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है। विभागीय अधिकारी मौके पर लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनते हुए उन्हें संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार के बहुविभागीय शिविर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आमजन, युवाओं एवं विभिन्न संस्थाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया जा सके।
*****
(Release ID: 7125)