सेवा संकल्प अभियान के तहत भिवानी जिले में पौधारोपण, लगाए 10 हजार पौधे
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Forests
सेवा संकल्प अभियान के तहत भिवानी जिले में पौधारोपण, लगाए 10 हजार पौधे
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: साहिल गुप्ता
Posted On:
24 Sep 2026 10:10AM
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: साहिल गुप्ता- सेवा संकल्प अभियान के तहत भिवानी जिले में पौधारोपण, लगाए 10 हजार पौधेभिवानी, 23 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में गांव गुजरानी में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम पंचायत तथा ग्रामीणों की भागीदारी से पौधारोपण किया गया और एक पेड़ मां के नाम का संदेश देते हुए करीब 10 हजार पौधे लगाए गए।डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए पौधारोपण का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधों को संरक्षित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से भावी पीढिय़ों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।इस दौरान डीसी श्री गुप्ता के साथ उप वन संरक्षक विपिन कुमार सिंह, स्टेट ऑफिसर हरियाणा वक्फ बोर्ड रामसेर सिंह, वन राजिक दीपक तथा वन मंडल के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। इस दौरान ग्राम सरपंच विजय शर्मा सहित मोहम्मद रमजान, हबीब, जय कुमार, सोनू, सलीम, अजीम व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।वही दूसरी ओर तोशाम के आलमपुर गांव में पशु औषधालय परिसर में एसडीएम संदीप कुमार, वन राजिक बजरंग तथा भाजपा व वन विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए पौधारोपण किया। इसके अलावा सिवानी में शेरपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी पर भी सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधे लगाए गए। यहां हितेश वन राजिक, वन विभाग के कर्मचारियों तथा ग्रामीणों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया। वहीं तहसील लोहारू में रिजर्व फॉरेस्ट के पास वन राजिक ओमप्रकाश, वन राजिक कमलेश भौडूका, जिला सचिव भाजपा आरती शर्मा सहित वन विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाए।
*****
(Release ID: 7130)