आयुष्मान योजना के तहत जिला से एक लाख 62 हजार 652 लोगों ने लिया नि:शुल्क उपचार
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Ayush
आयुष्मान योजना के तहत जिला से एक लाख 62 हजार 652 लोगों ने लिया नि:शुल्क उपचार
सरकार ने उपचार पर किए 173 करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए वहन
आयुष्मान योजना ने अंत्योदय परिवारों को किया इलाज पर होने वाले खर्च से चिंतामुक्त
Posted On:
24 Sep 2026 10:13AM
आयुष्मान योजना के तहत जिला से एक लाख 62 हजार 652 लोगों ने लिया नि:शुल्क उपचार- सरकार ने उपचार पर किए 173 करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए वहन- आयुष्मान योजना ने अंत्योदय परिवारों को किया इलाज पर होने वाले खर्च से चिंतामुक्तभिवानी, 23 सितंबर। आयुष्मान योजना ने अंत्योदय परिवारों को ईलाज पर होने वाले खर्च से चिंता मुक्त किया है। जिला भिवानी से अब तक एक लाख 62 हजार 652 लोग नि:शुल्क उपचार ले चुके हैं। सरकार ने इन अंत्योदय परिवारों के उपचार पर 173 करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए वहन किए हैं। नि:शुल्क उपचार पाने जरूरतमंद एवं बेसहारा परिवारों ने राहत महसूस कर रहे हैं।अंत्योदय परिवारों के लिए सरकार ने वर्ष 2018 में आयुष्मान योजना शुरु की थी, जिसके लिए एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। यदि किसी परिवार की आय तीन लाख रुपए के बीच है तो वे 1500 रुपए शुल्क के साथ कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान योजना के तहत साल में पांच लाख रुपए तक का उपचार नि:शुल्क ले सकते हैं। जिला भिवानी की बात की जाए तो यहां अब तक एक लाख 62 हजार 652 लोग नि:शुल्क उपचार ले चुके हैं। सरकार ने इन अंत्योदय परिवारों के उपचार पर 173 करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए वहन किए हैं। गांव रतेरा निवासी बबीता ने बताया कि उनके पति राजकुमार को हार्ट की बीमारी थी। इस बीमारी के उपचार को लेकर चिंचित थी, लेकिन आयुष्मान योजना होने से उनको बड़ी राहत मिली। उन्होंने चंडीगढ़ में अपने पति का उपचार करवाया। उपचार पर उनका कोई पैसा खर्च नहीं हुआ। सारा खर्च सरकार ने किया है।इसी प्रकार से जमालपुर निवासी सीताराम नाथ ने बताया कि उनको पत्थरी की समस्या थी। आयुष्मान कार्ड होने के चलते उनको पैसे की जरा सी भी चिंता नहीं थी। उन्होंने एक निजी अस्पताल में उपचार करवाया और अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसी तरह गांव ढांगर निवासी बिमला ने बताया कि उनको आंख में दिक्कत हो गई थी। उन्होंने अपनी आंख का ऑप्रदेश करवाना पड़ा। आयुष्मान कार्ड होने के कारण उनका कोई पैसा नहीं लगा। आयुष्मान योजना उनके लिए एक तरह से वरदान बनी है। उनको बीमारी पर होने वाले खर्च की बिल्कुल भी चिंता नही है। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि आयुष्मान योजना सरकार का फलेक्सी कार्यक्रम है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का एक साल में पांच लाख रुपए तक नि:शुल्क उपचार किया जाता है। सरकार का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद अंत्योदय परिवारों को ईलाज खर्च में राहत प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठाएं।
*****
(Release ID: 7131)