Elections पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना ही प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों से की अपील Posted On: 24 Sep 2026 10:47AM - 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, पात्र युवा तुरंत भरें फॉर्म-6झज्जर, 23 सितंबर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपनी और परिवार के पात्र सदस्यों की जानकारी मतदाता सूची में अवश्य जांचें। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करवाएं। पात्र युवाओं से उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वे मतदाता बनने के लिए तुरंत आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।आगामी 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियांडीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें।पात्र मतदाता फॉर्म-7 व 8 से भी कर सकते हैं आवेदनडीसी ने बताया कि मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा मृत, अपात्र या अन्य स्थान पर पंजीकृत मतदाता के नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का आह्वान किया।-------------फोटो कैप्शन : वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।---------------   *****   (Release ID: 7136)