Rural Development सेवा मेरा योगदान के तहत जिलाभर में चला स्वच्छता अभियान ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों व नागरिकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश Posted On: 24 Sep 2026 10:51AM -  आईटीआई खुड्डन सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुईं स्वच्छता गतिविधियांझज्जर, 23 सितंबरजिला झज्जर में 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के अंतर्गत बुधवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।आईटीआई में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेशआईटीआई खुड्डन के साथ- साथ झज्जर आईटीआई महिला विंग सहित जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में भी स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई कर कचरा एकत्र किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अपने घर, शिक्षण संस्थान और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया।ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हुईं स्वच्छता गतिविधियांबुधवार को शहरी क्षेत्रों में डीएमसी जगनिवास के निर्देशानुसार झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। सफाई टीम ने चिन्हित स्थानों एवं कचरा संवेदनशील क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कचरे का उठान किया। लोगों को स्वच्छता टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर स्वच्छता अपनाने व प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया । वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट व डीडीपीओ निशा तंवर के मार्गदर्शन में विभिन्न गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में सहयोग करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।सेवा और जनभागीदारी की भावना को मिल रहा बढ़ावाडीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत आयोजित स्वच्छता व अन्य जागरूकता गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों और विद्यार्थियों में स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोगों को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।--------------फोटो कैप्शन: आईटीआई खुड्डन परिसर में ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत श्रमदान करते विद्यार्थी।फोटो कैप्शन: झज्जर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देते ग्रामीण।-----------------------   *****   (Release ID: 7135)