सेवा सेतु कैम्प के माध्यम से लाभ पात्रों ने उठाया सरकारी सेवाओं का लाभ
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Right to Service
सेवा सेतु कैम्प के माध्यम से लाभ पात्रों ने उठाया सरकारी सेवाओं का लाभ
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कैंप में आमजन को योजनाओं की दी जानकारी
Posted On:
24 Sep 2026 10:56AM
- सरकारी योजनाओं से हर पात्र परिवार को जोड़ने की पहल, लगा सेवा सेतु कैंप - पात्र लोगों को लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित बहादुरगढ़, 23 सितंबरसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बहादुरगढ़ के राजकीय महिला विद्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। सेवा सेतु कैंप में भाजपा नेता दिनेश कौशिक के साथ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी व रवि बराही सहित एसडीएम अभिनव सिवाच व जिला परिषद सीईओ मनीष फौगाट ने विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते हुए पहुंचे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।सेवा सेतु कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।सेवा सेतु कैम्प में पहुंचे भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को कागजों से निकालकर सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए हर पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से सेवा सेतु कैंप जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।भाजपा नेता रवि बराही ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सरकार और आमजन के बीच संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी सरलता से उपलब्ध हो।सेवा सेतु कैम्प में एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। इसी सकारात्मक सोच के क्रियान्वयन में जिला भर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता बबलू, पालेराम शर्मा, दिनेश शेखावत, सोनू मान, सुदेश रंगा और नगर परिषद से ईओ संजय रोहिल्ला,जेई आशीष , आकाश और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित क्षेत्र के लाभार्थी मौजूद रहे। ----------फ़ोटो कैप्शन : बहादुरगढ़ में लगे सेवा सेतु कैम्प में लगे विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक, नप चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य।फ़ोटो कैप्शन : बहादुरगढ में लगे सेवा सेतु कैम्प में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे क्षेत्रवासी।फ़ोटो कैप्शन : बहादुरगढ में लगे सेवा सेतु कैम्प में विभागीय स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत करते एसडीएम अभिनव सिवाच।-----------------
*****
(Release ID: 7134)