Right to Service लंबित प्रगति एवं पीएमजी मामलों के समाधान में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश Posted On: 24 Sep 2026 11:02AM - मंत्रिमंडल सचिवालय के सचिव (समन्वय) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठकझज्जर, 23 सितंबर हरियाणा राज्य से संबंधित लंबित प्रगति एवं पीएमजी मामलों की समीक्षा को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय के सचिव (समन्वय) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से संबंधित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा इनके समाधान की दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देशवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रगति एवं पीएमजी से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ हो कार्रवाईडीसी ने कहा कि जिन मामलों के समाधान में एक से अधिक विभागों अथवा एजेंसियों की भूमिका है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्रगति की अद्यतन स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित मामले के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।--------फ़ोटो कैप्शन : झज्जर में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।------------   *****   (Release ID: 7133)