केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान(सीएआरआई), नई दिल्ली ने आज आयुर्वेद, स्वस्थ जीवन शैली के तौर-तरीकों और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों के साथ 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रभारी डॉ. हेमंत पाणिग्रही द्वारा संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में धन्वंतरि पूजन के साथ संपन्न हुआ। समारोह के एक भाग के रूप में, ‘आयुर्वेद के लिए दौड़’ का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और मरीजों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमें आयुर्वेद के सिद्धांतों, स्वस्थ जीवनशैली के उपायों, मरीजों की रोकथाम तथा समकालीन स्वास्थ्य देखभाल में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों और मरीजों को स्वास्थ्य संवर्धन एवं मरीजों की रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान में आने वाले मरीजों के बीच औषधीय पौधों का वितरण किया गया, जिससे उनके महत्व, संरक्षण और उचित उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा किया जा सके। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को आयुर्वेद दिवस समारोह के तहत आयोजित की गई गतिविधियों और उनके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम का समन्वय अनुसंधान अधिकारी (आयु.) डॉ. श्वेता माता और अनुसंधान अधिकारी(पैथ.) डॉ. आशिमा जैन द्वारा किया गया। 11वें आयुर्वेद दिवस के इस अवसर पर सीएआरआई में आयोजित गतिविधियों में आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला गया, साथ ही चिकित्सा की इस पारंपरिक पद्धति के बारे में आम जनता में जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। *** पीके/केसी/आरटी/पीकेपी