प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एवं बिहार की महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव, बन रहीं आत्मनिर्भर :- मुख्यमंत्री
Reporter: बिहार सूचना एवं जनसंपर्क
संख्या-बउ.635 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देष एवं
23ध्09ध्2026 बिहार की महिलाओं के जीवन में आ रहा है
बदलाव, बन रहीं आत्मनिर्भर:- मुख्यमंत्री
मुख्य बिंदु
• बक्सर में जीविका दीदियों ने जीवन में आये बदलाव एवं
सफलता की कहानी मुख्यमंत्री से साझा की। मुख्यमंत्री
महिला रोजगार योजना महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर।
• सुधा के माध्यम से बकरी के दूध की बिक्री तथा सब्जी
उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में कार्य
करने का निर्देश।
• मुख्यमंत्री ने चुरामनपुर में जीविका भवन का किया
उद्घाटन, करीब 92 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक
योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।
• मुख्यमंत्री ने बक्सर के विकास एवं कनेक्टिविटी को लेकर
दिए कई निर्देश, बक्सर से भागलपुर के बीच बन रहे ग्रीन
फिल्ड एक्सप्रेस-वे का नाम ‘विष्वामित्र पथ’ होगा।
• बक्सर से भागलपुर तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
से भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई,
और बांका जिले भी जुडं़ग
े े।
• मुख्यमंत्री ने वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर स्थित
वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के
सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
वामनेष्वर धाम के प्रस्तावित विकास कार्यों के लेआउट
प्लान की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली।
पटना 23 सितम्बर 2026:- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने आज वामन द्वादशी के पावन
अवसर पर बक्सर स्थित वामन भगवान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के
सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वामनेष्वर धाम मंदिर
प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती साहिला ने वामनेष्वर धाम के प्रस्तावित विकास कार्यों के लेआउट
प्लान के माध्यम से मंदिर परिसर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को
विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वामनेष्वर धाम के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से
जुड़े कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर को बेहतर सड़क संपर्क से
जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बक्सर से भागलपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
का निर्माण किया जायेगा, इस ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का नाम ‘विष्वामित्र पथ’ रखा जायेगा।
यह एक्सप्रेस-वे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका एवं
भागलपुर को जोडग ़े ा।
मुख्यमंत्री ने बक्सर के ज्योति चैक के समीप कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का
निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कैनाल की वर्तमान स्थिति एवं उपयोगिता के संबंध में
जानकारी ली। उन्होनं े निर्देश दिया कि सोन नहर के पानी को कैनाल में रोकने के लिए
वियर का निर्माण कराया जाए, ताकि इसका उपयोग सिंचाई सहित अन्य कार्यों में प्रभावी ढंग
से किया जा सके।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बक्सर सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन
परिसर में जीविका भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने जीविका भवन का
निरीक्षण किया तथा सिलाई केंद्र में कार्यरत महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्य एवं
आमदनी की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 92 करोड़ रुपये की लागत
वाली विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास
किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन परिसर में जीविका समूह, सहयोग शिविर, विद्यार्थी
सहयोग शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न
विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होनं े लाभुकों को
मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना से संबंधित सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री
सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किए।
स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामान्य
रोगियों को अनावश्यक रूप से जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों से बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं
किया जाए। जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में ही मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था
सुनिश्चित की जाए। उन्होनं े कहा कि जिले की प्रमुख फसल को ब्रांड के रूप में विकसित
करने की दिशा में सभी मिलकर कार्य करे।ं
जीविका दीदियां बोलीं- महिला रोजगार योजना बनीं आत्मनिर्भरता का आधार
‘कहानी बदलाव की, बदलाव के साक्षी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से
संवाद किया। जीविका दीदियों ने जीविका समूहों से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए
बदलाव एवं आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए। एक जीविका दीदी ने बताया कि आर्थिक
कठिनाइयों के बीच जीविका समूह से जुड़कर ऋण प्राप्त किया और बकरी पालन शुरू किया।
इससे मेरी आमदनी बढ़ी और बच्चों की पढ़ाई एवं परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से
होने लगा।
डुमरांव की जीविका दीदी श्रीमती संध्या देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार
योजना के तहत प्राप्त 10 हजार रुपये से उन्होनं े अपना व्यवसाय शुरू किया और जैविक
सब्जी की खेती भी प्रारंभ की। सिमरी प्रखंड की जीविका दीदी श्रीमती लीलावती देवी ने
बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिली सहायता राषि से सिलाई मशीन
एवं भैंस का बच्चा खरीदकर स्वरोजगार शुरू किया। आज उनके पास चार भैंस हैं और वे
किराना दुकान भी चला रही हैं। उन्होनं े सुधा डेयरी का बूथ खोलने की इच्छा भी मुख्यमंत्री
के समक्ष व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देष एवं बिहार की
महिलाओं के जीवन में बदलाव आ रहा है, महिलायें आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री
नीतीश कुमार जी ने जीविका को काफी आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री श्री नरेद्रं मोदी जी ने
खुद जीविका दीदियों के खाते में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार
रूपये की राशि ट्रांसफर किया था। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को
आत्मनिर्भर बना रही है। जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और हुनर की बदौलत 1 लाख 36
हजार करोड़ रुपये का मार्केट खड़ा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गाय एवं भैंस के दूध का संग्रह कर सुधा के माध्यम से
बिक्री की जाती थी। अब बकरी पालन को बढ़ावा देने और लोगों को रोजगार से जोड़ने के
उद्देश्य से बकरी के दूध की भी सुधा के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। उन्होनं े
कहा कि सब्जी उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें सहकारिता विभाग से जोड़ने हेतु
एम0ओ0यू0 किया जाएगा। दूध की तरह सब्जियों की खरीद के लिए भी व्यवस्था विकसित
की जाएगी, जिससे उत्पादकों को अपने गांव में ही बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होनं े कहा कि
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। जीविका
दीदियों ने बिहार की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि
जीविका दीदियों की आमदनी में और वृद्धि हो तथा अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से
आत्मनिर्भर बनें।
मुख्यमंत्री ने अहिरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से
मुलाकात कर संवाद किया। उन्होनं े कार्यालय परिसर में स्थापित स्व0 कैलाशपति मिश्र की
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
इस अवसर पर डेयरी, मत्स्य एवं पषु संसाधन सह बक्सर जिला के प्रभारी मंत्री श्री
नंदकिशोर राम, विधायक श्री आनंद मिश्रा, विधायक श्री संतोष कुमार निराला, विधायक श्री
राहुल कुमार सिंह, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस
महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के
सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री राजेश कुमार, शाहाबाद प्रक्षेत्र के
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी श्रीमती साहिला, पुलिस अधीक्षक श्री
शुभम आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित
थे।
’’’’’’