संख्या-बउ.634 राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की 23ध्09ध्2026 जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई पटना 23 सितम्बर 2026:- राज्यपाल लेफ्टिनेटं जनरल श्री सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती के अवसर पर दिनकर चैक पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैघरी, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति श्री रामवचन राय, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी षिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री श्याम रजक, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, किसान आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण मेहता सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। ’’’’’’